"Deepak Dubey" - Part -1 क्या था राज़ डॉक्टर की पत्नी के मर्डर का जिसकी बॉडी मिली १०० मील दूर जंगल में।

गोवा का एक हाई प्रोफाइल केस जिसको सुलझाने में पुलिस और सीबीआई दोनों परेशान हो गए थे। इस केस की पूरे देश में चर्चा हुई। एक अज्ञात पते पर भेजे जाने वाले खत से जुड़ी यह कहानी जिसने यह केस सुलझाने के लिए सबूत दिए। गोवा के बहुत मशहूर डॉक्टर विजय राज देसाई की शादी एक टीचर अर्चना से होती है। इस शादी से अर्चना के घर वाले बहुत खुश होते है उन्हे लगता है उनकी बेटी की जिंदगी सफल हो गई है। शादी के बाद अर्चना और विजय की जिंदगी काफी समय तक अच्छी तरह व्यतीत होती है। अर्चना तो मानों अपने सपनों को जी रही थी। मगर कुछ समय बाद डॉक्टर विजय राज देसाई का अर्चना के लिए बर्ताव बदल जाता है। वो अर्चना को मारना पीटना शुरू कर देता है। वो अर्चना के बाहर आने जाने पर रोक लगा देता है। अर्चना कहां और किस हाल में है यह बात किसी को पता नहीं होती अर्चना के घर वालों को भी नहीं। आखिर क्या हुआ होता है अर्चना के साथ ? डॉक्टर विजय राज देसाई क्यों अर्चना से ऐसा बर्ताव करते है? क्या है उस अधूरे पते पर भेजे जाने वाले ख़त की कहानी? सुनिए गोवा के इस हाई प्रोफाइल केस की पूरी कहानी दीपक दुबे से सिर्फ पॉडकास्ट 24 पर।पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी।

2356 232