Kapil Mishra को बनाया गया Delhi BJP Vice President | BJP | PM Modi
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को कपिल मिश्रा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया. इस बात की आधिकारिक जानकारी दिल्ली बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दी. इस बाबत दिल्ली बीजेपी कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश पर कपिल मिश्रा को दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.