Delhi Flood Update: Uttar Pradesh में भी Yamuna River का कहर, Baghpat में हो रही पूजा-पाठ

दिल्ली के बाद अब यूपी में भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से यूपी के गौतमबुद्ध नगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और बागपत जैसे जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई निचले इलाकों में पानी भी घुस गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बागपत में तो लोग हाथ जोड़ कर यमुना से प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि पानी कम हो जाए।

2356 232