Ep 16 TOP 5 | पाकिस्तान के सिंध में लगे मोदी के नारे .

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जून 2021 में यूनाइटेड किंगडम द्वारा जी 7 शिखर सम्मेलन में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है| वहीं यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह जी 7 शिखर सम्मेलन से पहले भारत का दौरा करेंगे| उन्होंने यह भी कहा कि 'दुनिया की फार्मेसी' के रूप में, भारत पहले से ही दुनिया के 50% से अधिक टीकों की आपूर्ति कर रहा है, और यूके और भारत ने महामारी के दौरान एक साथ मिलकर काम किया है.. बता दें कि इसी माह ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द हुआ है|  2. फ्रांस ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में लगा हुआ है| ऐसी स्थिति में 2015 के समझौते की तत्काल समीक्षा की जानी चाहिए| इधर ईरान ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करने वाली संस्था से कहा है कि वह उसके परमाणु कार्यक्रम के संबंध में भ्रम की स्थिति पैदा न करे| फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान परमाणु हथियारों के संबंध में हुए समझौते को तोड़ रहा है|

2356 232