भारतीय फुटबॉल में इतिहास रचने वालीं खिलाड़ी बाला देवी
बाला देवी भारत की सबसे कामयाब महिला फुटबॉलर हैं। 2002 में इन्होंने पहली बार अंडर-17 खेला था। बाला मौजूदा समय में भारत की महिला फुटबॉल टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी हैं। इन्हें 2015 और 2016 में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने 'वुमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से नवाजा था।